नए साल का आगाज हो गया है...देशभर में साल 2026 को लेकर धूमधाम से जश्न मनाया जा रहा है...राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी समेत तमाम नेताओं ने देशवासियों को नए साल की शुभकामनाएं दीं है। देर रात 12 बजते ही आसमान रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगा उठा...सड़कों पर भीड़ और क्लबों में म्यूजिक की गूंज के साथ हर जगह जश्न देखने को मिला...लोग एक-दूसरे को नए साल की शुभकामनाएं दे रहे हैं...वहीं देश के मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है..सभी नई साल की शुरूआत भगवान के आशीर्वाद के साथ करते दिखे।<br /><br />#HappyNewYear, #NavVarsh, #NewYear2026, #NewYearEve, #Celebration<br />
